गोनेर रोड पर बाबा बालनाथ आश्रम में 108 कुंडात्मक मृत्युंजय रुद्र महायज्ञ के तहत गुरुवार को निकली कलश यात्रा। जौहरी बाजार में इसका एक छोर सांगानेरी गेट तो दूसरा सिरह ड्योढ़ी बाजार में था।
कलश यात्रा में 11 हजार महिलाएं शामिल थीं
15 किमी पैदल चलीं, गोविंद देवजी मंदिर से गोनेर रोड स्थित बाबा बालनाथ आश्रम तक।
1.5 किमी लंबी थी कलश यात्रा में महिलाओं की कतार।
यूं निकली कलश यात्रा
गोविंददेवजी मंदिर से बड़ी चौपड़, सांगानेरी गेट, घाटगेट, ट्रांसपोर्ट नगर, घाट की गूणी, खानिया, गोनेर रोड, राज विलास होटल होकर बालनाथ आश्रम यज्ञ स्थल पर पहुंची। यात्रा में गुडगांव, नारनौल, रेवाड़ी, बहरोड, अलवर, कोटपूतली, शाहपुरा, पावटा, दौसा, लालसोट आदि क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल हुए।
सवा घंटे में चारदीवारी पार की
गोविंददेवजी मंदिर सुबह 10 बजे कलश यात्रा बड़ी चौपड़ से जौहरी बाजार होते हुए 10.45 बजे सांगानेरी गेट पहुंची। चारदीवारी से बाहर निकलने में करीब सवा घंटा लगा। इस दौरान जौहरी बाजार में भारी जाम रहा। दो पहिया वाहन छोटी गलियों से होकर निकले। तो भीतरी गलियों में जाम के हालात बन गए।
घाट की गुणी में भी जाम
11.50 बजे कलश यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा पहुंची तो वहां भी जाम के हालात बन गए। 12.25 से 1 बजे तक घाट की गुणी में भी जाम रहा। कलशयात्रा करीब 1.20 बजे गोनेर रोड पहुंची तो वहां दो किमी में ट्रैफिक एक ही लेन में चला। दोपहर 2.15 बजे कलशयात्रा बालनाथ आश्रम पहुंची।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो