पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • People Faced Problem Of Electricity In City

अंधेरे में टूटी सड़कों पर चलने को मजबूर लोग, पॉश कॉलोनियों में भी अंधेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. शहर में रोड लाइट सिस्टम बिगड़ने से खफा पूर्व विधायक प्रतापसिंह खाचरियावास सोमवार को समर्थकों के साथ निगम मुख्यालय पहुंचे और दो घंटे तक हंगामा किया। ये लोग निगम की रोड लाइट शाखा के एक्सईएन महेंद्रकुमार बैरवा को उनके समक्ष बुलाने पर अड़ गए। बाद में एक्सईएन आए तो लोगों ने उन्हें काफी सुनाई । हालांकि निगम ने सात दिन में रोड लाइट मेंटेनेंस के हालात सुधारने और क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में बंद पड़ी रोड लाइटों को चालू करने का आश्वासन दिया है।
उल्लेखनीय है कि शहर में 1 लाख 90 हजार रोड लाइट के पाइंट हैं। सोडियम के 70 हजार और ट्यूबलाइट के 1.20 लाख पाइंट हैं। रोड लाइट मेंटेनेंस के ठेके जुलाई में खत्म हो गए। हर बार की तरह इस बार भी लाइट मेंटेनेंस का काम दो माह बढ़ाने के प्रयास विफल होने के बाद निगम ने टेंडर किए। लेकिन वर्कआॅर्डर अब तक जारी नहीं हुए और न कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। लाइट सिस्टम ऑन आफ भी नहीं हो रहा।
पॉश कॉलोनियों में भी अंधेरा
वैशालीनगर, चित्रकूट, अजमेर रोड, स्वेजफार्म, मालवीय नगर, जगतपुरा, सांगानेर, विद्याधर नगर, आमेर और मानसरोवर ऐसे इलाके हैं इनमें या तो दिन-रात लाइटें जलती हैं या रात को भी लाइटें नहीं चालू होती। कारण, यहां रोड लाइट चालू और बंद करने का जिम्मा ठेकेदार का ही है। जिस दिन ठेकाकर्मी नहीं पहुंचते सिस्टम बिगड़ जाता है। वार्ड 1, 2, 3, 6, 7, 8, 10, 13, 14, 15, 31, 33, 34, 65, 70, 72, 75, 76 में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। जबकि वार्ड 11, 12, 23, 26, 27, 28, 29, 32, 36, 37 में नई रोड लाइट लगानी है।
12500 लाइटों की तत्काल जरूरत
निगम के पास रोडलाइट दुरुस्त करने का सामान तक नहीं हैं। लाइट शाखा ने सोडियम लाइटें, ट्यूब लाइटें, चौक, बल्ब, स्टार्टर, होल्डर व अन्य सामान के लिए टेंडर किए थे। वे हो भी गए, लेकिन कार्यादेश नहीं दिए गए। निगम को 10 हजार ट्यूब लाइट और 2500 सोडियम की तत्काल जरूरत है।
अधिकारियों की लापरवाही के कारण लाइट मेंटेनेंस का काम शुरू नहीं हो पाया। टेंडर खोलने के बाद भी वर्कआॅर्डर नहीं दिए और न ही नेगोशिएशन किया गया। सीईओ ने जल्द वर्कआॅर्डर जारी करने को कहा है। - संजीव शर्मा, चेयरमैन, लाइट शाखा निगम