पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वसुंधरा का जनपथ रहा हाउसफुल, अल्बर्ट हॉल पर नहीं मिले कद्रदान

वसुंधरा का जनपथ रहा हाउसफुल, अल्बर्ट हॉल पर नहीं मिले कद्रदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में शनिवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में अल्बर्ट हॉल भक्ति रचनाओं के ओज से तो सराबोर हो गया। लेकिन कद्रदानों के अभाव में इसकी रंगत परवान नहीं चढ़ पाई। करीब पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था भी लोगों को इस कार्यक्रम में नहीं खींच पाई। विशिष्ट दर्शक दीर्घा आधी खाली रही, वहीं दूर-दूर तक छितराए लोग दिखाई दे रहे थे। इसके ठीक विपरीत सारे रास्ते बंद होने के बाद भी रवींद्र मंच का आयोजन हर दिन की तरह हाउस फुल रहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, संस्कृति राज्य मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित कई नेता प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
ये कार्यक्रम हुए...
>बनारस के पाणिनी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक वैदिक मंत्रोच्चारण किया।
>प्यारे लाल पूरण चंद वडाली ने सूफियाना कलाम पेश किया।
>दिल्ली की मधुप मुद्गल ने सगुण और निर्गुण भक्ति की रचनाएं सुनाईं।
> अमृतसर से आए हजूरी रागी दरबार साहेब के भाई गुरमीत सिंह ने गुरबानी का पाठ किया।
>सुधा रघुरामन ने भजन, मीर मुख्तियार ने कबीर भजन पेश किए।
>आओ नागा क्वायर नागालैंड के कलाकारों ने ईसाई भजन सुनाए।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें