पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ये CM कभी पहनतीं हैं स्टाइलिश सन ग्लासेज तो कभी लगातीं हैं ठुमके

ये CM कभी पहनती हैं स्टाइलिश सन ग्लासेज तो कभी लगातीं हैं ठुमके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- अलग-अलग रुपों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे)
जयपुर। राजस्थान की वसुंधरा सरकार 13 दिसंबर 2014 को अपनी पहली सालगिरह बनाएगी। दिसंबर 2013 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई थी और वसुंधरा राजे दूसरी बार राज्य की मुख्यमंत्री बनी। ग्वालियर के सिंधिया राजघराने की बेटी और राजस्थान की बहू वसुंधरा पहली राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री भी हैं।
2003 विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत का ताज राजे के सिर ही चढ़ा था लेकिन पहले 2008 विधानसभा चुनावों में हार और फिर 2009 लोकसभा चुनावों में वसुंधरा के रहते पार्टी ने 25 में से महज 4 सीटों पर जीत हासिल की, इसके बाद वसुंधरा को नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ना पड़ा। उनकी मुश्किलें बढ़ने लगीं। लेकिन वसुंधरा ने एक बार फिर वापसी करते हुए राज्य में खुद को भाजपा के सबसे बड़ा चेहरा साबित किया। 2013 विधानसभा चुनावों में मिली शानदार जीत ने उन्हें और बड़ा नेता साबित कर दिया।
वसुंधरा सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज हम सीएम वसुंधरा राजे के अलग-अलग अंदाजों से आपको रूबरू करवाएंगे। राजे की कलाई पर खास ब्रांड की घड़ी, खास ब्रांड का सनग्लास, हाथों में कड़े, नाक में अलग आकार की नोज पिन, हरे और पीले रंग की लकी साड़ियां उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है। इस छवि ने उन्हें महिलाओं के बीच ही नहीं युवाओं के बीच भी स्टाइल आइकन बनाया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की विभिन्न आकर्षित तस्वीरें...