जयपुर। कांग्रेस की ओर से 13 दिसंबर को किए जाने वाले प्रदर्शन की तैयारी बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सत्ता के घमंड में चूर है। वह उपलब्धियां गिनाए, कोई दिक्कत नहीं, लेकिन कांग्रेस को उनके साल के जश्न पर आपत्ति है। राज्य में कानून व्यवस्था संबंधी जो भी हालात हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं।
ऐसी स्थिति में भाजपा सरकार को जश्न मनाने की पड़ी है। इसका विरोध किया जाएगा। विरोध के तहत सरकार की उपलब्धियों पर उनकी हकीकत को उजागर किया जाएगा। आमजनता की गाढ़ी कमाई को सरकार जश्न में खर्च करने जा रही है। उनका एक साल का कार्यकाल कोई गौरवशाली तो है नहीं। यदि जश्न पर खर्च किए जाने वाला पैसा गरीबों पर खर्च करते तो कुछ होता। कांग्रेस ने सरकार की खामियां वाला चिट्ठा सचिन पायलट शुक्रवार को जारी करेंगे। अगले दिन सभी जिलों में एक साथ दोपहर 12 बजे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होगा। जयपुर में यह प्रदर्शन बड़ी चौपड़ पर होगा। जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जोधपुर जिला कांग्रेस के इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
कार्यकारिणी को लेकर अशोक गहलोत के बयान की प्रतिक्रिया में पायलट ने कहा कि कार्यकारिणी का गठन सभी नेताओं से विचार के बाद किया गया है। इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंजूरी दी है। अब अशोक गहलोत ने यह बयान किसके संबंध में कहा है कि यह तो वही बता सकते हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर