पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • PMO Made Committee For Investigation In ESI Case

ईएसआई घोटाले की जांच के लिए पीएमओ ने बनाई कमेटी, की मेयर से मुलाकात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. नगर निगम में लंबे समय से अस्थाई कर्मचारियों की ईएसआई और पीएफ घोटाले की जांच प्रधानमंत्री कार्यालय स्तर पर होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी के सदस्य शुक्रवार को मेयर ज्योति खंडेलवाल से मिले। उन्होंने मेयर से इस संबंध में और दस्तावेज मांगे हैं। कमेटी में ईएसआई नई दिल्ली मुख्यालय की सतर्कता शाखा के डिप्टी डायरेक्टर डी.पी.शर्मा, सुशील सचदेवा, मुकुल वत्स, एमएम गुप्ता शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मेयर 5 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिली थीं। उन्होंने शिकायत की थी कि निगम ठेकेदार को ईएसआई और पीएफ का भुगतान कर रहा है, लेकिन ठेकेदार कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं दे रहा है। कमेटी जांच रिपोर्ट पीएमओ ऑफिस को देगी।