पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Prayer In Memory Of The Mahatma Rajasthan

बापू की याद में सर्वधर्म प्रार्थना, कैंडल मार्च निकाला तो कहीं मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम हुए। कहीं मोमबत्तियां जलाकर तो कहीं पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया गया। राजस्थान समग्र सेवा संघ, आम आदमी पार्टी एवं अन्य संगठनों की ओर से गांधी सर्किल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जीवन अर्पण करने वाले देशभक्तों की स्मृति में कलेक्ट्रेट कार्यालय के तहसील चौक में सुबह 11 बजे 2 मिनट तक मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कलेक्टर कृष्ण कुणाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

सार्थक मानव कुष्ठाश्रम में आश्रम के प्रांगण में कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया। राजस्थान मेघवाल परिषद की ओर से शाम को अमर जवान ज्योति पर कैंडल मार्च निकाला गया। राजस्थान जन संघर्ष समिति की ओर से गरीबों व असहायों को ऊनी कपड़े बांटे गए। पशुपालन निदेशालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी।

आगे की स्लाइड्स में जानें पूरी खबर...

फोटो- सुबह गांधी सर्किल पर प्रार्थना सभा।