ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) 23 जनवरी, 1961 को पति ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के साथ पहली बार भारत आई थीं। वे अपने मित्र-परिवार जयपुर के पूर्व महाराजा सवाई मानसिंह के आमंत्रण पर जयपुर पहुंचीं।
सवाई मानसिंह ने उनके स्वागत में सिटी पैलेस में दरबार का आयोजन किया। दरबार एक राजशाही समारोह था, लेकिन यह दरबार उस समय इसलिए विवादास्पद हो गया, क्योंकि पूर्व महाराजा ने दरबार के निमंत्रण पत्र पर यह लिख दिया कि समारोह में शामिल होने के लिए दरबारी पोशाक पहनकर आना अनिवार्य होगा।
NOTE : एलिजाबेथ (द्वितीय) की पहली भारत यात्रा इंटरनेशनल मीडिया में काफी चर्चा में रही। लाइफ पत्रिका के अलावा दुनिया भर के अख़बारों ने इस यात्रा को पब्लिश किया। खबर में इस्तेमाल फोटो लाइफ पत्रिका से ली गई है।