पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. विश्वकर्मा में सीकर रोड नंबर 13 पर गुरुवार दोपहर को सड़क पार कर रही एक बच्ची की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग निकला। वहां एकत्र लोगों ने कुछ देर रास्ता रोककर नारेबाजी की। बाद में, विश्वकर्मा पुलिस ने उन्हें हटाकर शांत कराया। दुर्घटना थाना (पश्चिम) ने ट्रक को जब्त कर लिया। माता-पिता के निर्धन होने के कारण स्थानीय लोगों ने चंदा एकत्र कर बच्ची की अंत्येष्टि कराई।
दुर्घटना की शिकार अनिता (9) दूदू के रहने वाले लक्ष्मण लुहार की बेटी थी। उसका परिवार गाडिय़ा लुहार का जीवनयापन करता है। वे लोग विश्वकर्मा में रोड नंबर 13 पर पावर हाउस के समीप रह रहे हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे अनिता पानी से भरा डिब्बा लेकर घर आ रही थी। सड़क पार करते समय सीकर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे वह कुछ दूर घिसटती हुई चली गई। उसके शरीर के चिथड़े बिखर गए।
घटना का पता चलने पर उसकी मां दौड़कर मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां काफी लोग एकत्र हो चुके थे। बेटी को लहूलुहान हालत में देखकर मां गश खाकर गिर पड़ी। उसे लोगों ने संभाला। अनिता के शव का कांवटिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.