पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajasthan, Jaipur News, Accused Arrested

बनाई सबको मालामाल करने की स्कीम, लाखों जमकर हो गया फरार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रताप नगर पुलिस ने गुरुवार को लॉटरी के नाम पर हर महीने की किस्तें जमाकर पैंतीस लाख रुपए की ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया। उसने चालीस लोगों का क्लब बनाकर लॉटरी स्कीम शुरू की थी। पुलिस मामले की जांच के लिए सोमवार तक रिमांड पर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुशील कुमार सिंधी (45) प्रताप नगर के सेक्टर 115 में रहता है। उसने स्थानीय चालीस लोगों का क्लब बनाया।
व्यापारी से लेकर प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग क्लब में शामिल थे। क्लब के सदस्यों से हर माह किस्तों के हिसाब से रुपए जमा करने लगा। डेढ़ वर्ष बाद करीब 35 लाख रुपए एकत्र हो गए। सुशील रुपए लेकर फरवरी के प्रथम सप्ताह में फरार हो गया था। उसके रुपए लेकर फरार होने की रिपोर्ट दिनेश कल्याणी निवासी प्रताप नगर सेक्टर 51 ने 25 फरवरी को दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी।