जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जाने वाले मार्ग ‘बर से जोधपुर’ तक के 106 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार चार साल से अब तक नहीं हो पाया। यह मार्ग केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अटका रखा है। इसके मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी हैं।
इस मार्ग को चार लेन का करने के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्र को कई प्रस्ताव भेजे, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हुई। बावजूद इसके मंत्रालय न अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर रहा और न इसका काम करा रहा। यह खुलासा मुख्यमंत्री की ओर से सीपी जोशी को लिखे गए एक पत्र से हुआ।
मुख्यमंत्री ने जोशी को पत्र लिखा कि बर से जोधपुर तक के राजमार्ग का विकास नहीं होने से कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। एनएचएआई (नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) की ओर से तैयार की जा रही डीपीआर के मुताबिक इस मार्ग को दो लेन मय पेव्ड शोल्डर के रूप में ही की जा रही है, जबकि क्षेत्रीय लोगों की मांग को देखते हुए इस संपूर्ण मार्ग को चार लेन करना जरूरी है।
आगे की स्लाइड्स में जानें मुख्यमंत्री ने क्या लिखा अपने पत्र में