पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वाल्वो बस में बैठने से पहले जरा सोच लें, गुपचुप पड़ा है आपकी जेब पर डाका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान रोडवेज ने चार मार्गो पर चल रही वोल्वो बसों के किराये में गुपचुप 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी। बढ़ोतरी शुक्रवार से लागू भी हो गई। इस किराया बढ़ोतरी का भार जयपुर से कोटा, बीकानेर और जोधपुर से उदयपुर जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
रोडवेज ने 1 मई को ही वोल्वो बसों के किराये में 5 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की थी। अब 10 दिन बाद ही गुपचुप तरीके से इन मार्गो पर 25 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी कर दी।
रोडवेज ने इन मार्गो पर वोल्वो बसों का किराया 140 पैसे प्रति किलोमीटर प्रतियात्री तय कर रखा था। अब इसे बढ़ाकर 165 पैसे प्रति किलोमीटर प्रतियात्री कर दिया गया। रोडवेज के कार्यकारी निदेशक (यातायात) विश्राम मीणा का कहना है कि इन मार्गो पर वोल्वो बसों को प्रमोट करने के लिए पहले किराया कम रखा हुआ था। अब राज्य में सभी मार्गो पर वोल्वो का किराया एक समान हो गया।
जयपुर से कोटा : 370 रुपए की बजाय अब देने होंगे 435 रुपए। 65 रुपए की बढ़ोतरी हुई।
उदयपुर से जोधपुर : पहले 405 रुपए लगते थे। अब 475 रुपए लगेंगे। इस मार्ग पर 70 रुपए अधिक लगेंगे।
जयपुर से बीकानेर : इस मार्ग पर 85 रुपए किराया बढ़ाया 490 रुपए से 575 रुपए किया गया।
एयरपोर्ट से बीकानेर : 510 रुपए की बजाय अब 600 रुपए किराया देना होगा। यानी इस मार्ग पर 90 रुपए की बढ़ोतरी हुई।
बसों में मानव संसाधन अधिभार में 2 रु. बढ़ोतरी
रोडवेज की बसों में लगने वाले मानव संसाधन अधिभार में 2 रुपए की बढ़ोतरी होगी। इससे रोडवेज की बसों में हर यात्री पर 2 रुपए का भार पड़ेगा। रोडवेज प्रशासन ने अधिभार के स्लैब में परिवर्तन किया।