पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajasthan, Jaipur News, Corruption, Bribes,

जैसे ही रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ बाबू साथी करने लगे धक्का-मुक्की

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को विद्याधर नगर जोन में आयोजित पट्टा वितरण शिविर में निगम के एक कर्मचारी को मकान का पट्टा देने की एवज में 2500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी रिश्वत के आरोपी मदन बागड़ा से पूछताछ कर रही है।
डिप्टी एसपी नीलकमल ने बताया कि बरकत कॉलोनी झोटवाड़ा निवासी रईस खान ने अपनी मां रशीदा बेगम के नाम से मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया। पट्टा जारी करने की कागजी कार्रवाई पूरी हो गई थी। लेकिन पीड़ित को पट्टा नहीं दिया जा रहा था।
नगर निगम विद्याधर नगर जोन के डीलिंग बाबू मदन ने पट्टा देने की एवज में रईस से 4500 रुपए की मांग की थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने पिछले दिनों एसीबी को की थी। सत्यापन के बाद बुधवार को एसीबी ने पट्टे के एवज में 2500 रुपए की रिश्वत लेते मदन को पकड़ लिया।
एसीबी की टीम ने पट्टा वितरण शिविर में जैसे ही मदन को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, शिविर में मौजूद नगर निगम के कर्मचारी एसीबी टीम के डिप्टी एसपी नीलकमल, रोशन लाल दिलीप सिंह व नित्य मुकेश सहित अन्य कर्मचारियों से धक्का-मुक्की की। परिचय देने पर शांत हो गए।