पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajasthan, Jaipur News, Death, Water Tank

दो दिन से स्विच ऑफ बता रहा था फोन, जब भेजा दामाद को टैंक में तैर रही थी लाश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रतापनगर में निर्माणाधीन मकान में पानी के टैंक से शनिवार रात एक युवक का तीन दिन पुराना शव मिला। युवक एक महीने से मकान की चौकीदारी कर रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव पर चोट के निशान नहीं हैं।
पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर निवासी उमरावसिंह का प्रतापनगर की कुसुम विहार कॉलोनी में डेढ़ माह से मकान का निर्माण चल रहा था।
उन्होंने करीब एक माह पहले मकान की सुरक्षा के लिए असम निवासी नरेंद्र सिंह (27) को नौकरी पर रखा था। उमराव कुछ दिन पहले बेटी से मिलने असम गए थे। उन्होंने वहां पहुंचकर नरेंद्र से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन लगातार दो दिनों तक बंद आया तो उन्होंने दामाद संजीव को सूचना दी। शनिवार रात 11:30 बजे संजीव ने निर्माणाधीन मकान में जाकर देखा तो नरेंद्र पानी के टैंक में दिखाई दिया। सूचना मिलने पर प्रतापनगर पुलिस पहुंची और शव को महात्मा गांधी अस्पताल में रखवाया।
एक माह पहले यहां आया था
नरेंद्र असम में रहने वाली उमराव सिंह की बेटी के यहां दो साल से चौकीदारी कर रहा था। मकान के निर्माण कार्य की देखभाल के लिए उमराव उसे जयपुर ले आए थे।