जयपुर/चौमू। जयपुर में हुई आरकेसीएल आरएस सीआईटी की परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों ने जयपुर-चूरू ट्रेन में उत्पात मचाया और चौमू सामोद रेलवे स्टेशन पर कुछ सीमेंट की चादरें तोड़ दीं। वहीं, शहर में भी जगह-जगह छात्रों ने बसों में हुड़दंग मचाया।
परीक्षार्थियों ने जयपुर से ट्रेन में बैठने के साथ ही चेन पुलिंग शुरू कर दी। चौमू-सामोद रेलवे स्टेशनकर्मियों ने बताया कि ट्रेन की छत पर बैठे कुछ परीक्षार्थियों ने सीमेंट की 5-7 चादरें तोड़ दीं। बाद में चौमू पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ट्रेन स्टेशन से रवाना हो चुकी थी।
इसी प्रकार गोविंदगढ़-मलिकपुर स्टेशन पर परीक्षार्थियों ने ट्रेन की चेन पुलिंग की। इस कारण ट्रेन करीब सवा घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। हालांकि स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने से पहले थानाधिकारी श्रीचंद चौधरी मय जाब्ता तैनात थे ,
जिससे हालात सामान्य रहे।
छतों पर बैठे, जहां आनाकानी वहीं हाथापाई
सिंधी कैंप, नारायण सिंह सर्किल समेत कई स्थानों पर छात्र बिना टिकट बसों की छत पर बैठ गए। जहां भी कंडक्टर ने रोकने की कोशिश की, वहीं वे मारपीट पर उतर आए।
आगे की स्लाइड्स में देखें परीक्षा से लौटते छात्रों ने किस तरह मचाया हुड़दंग