पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajasthan, Jaipur News, Forest Institute Of Excellence

जयपुर में खुलेगा फोरेस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। वन्यजीव, वन और उनसे जुड़े कामों की ट्रेनिंग के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस जयपुर में खुलेगा। इसकी एक शाखा सवाई माधोपुर के रणथंभौर में भी होगी। वन विभाग और राज्य सरकार ने ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इस प्रकार का इंस्टीट्यूट देश में दूसरा होगा।
पहला इंस्टीट्यूट देहरादून में है। वन मंत्री बीना काक के अनुसार इंस्टीट्यूट में वनों, वन्यजीवों व उनसे जुड़े हर पहलुओं के बारे में समुचित ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के लिए प्रोफेशनल ट्रेनर्स को हायर किया जाएगा।