पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दर्दनाक 90 मिनट... और मौत से जूझती रही जिंदगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। दिल्ली बाईपास पर पुलिया नंबर दो के पास मिलन कॉलोनी में रविवार शाम को तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। मलबे में एक ठेकेदार के दबे होने की सूचना मिली, लेकिन काफी देर तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
45 मिनट बाद इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम पहुंची, तो उसे लाइफ डिटेक्टर की सहायता से मलबे में किसी के जीवित होने का पता चला।
इसके बाद करीब 45 मिनट में नागरिक सुरक्षा टीम ने शाम साढ़े सात बजे ठेकेदार को जिंदा बाहर निकाल लिया। ..लेकिन अफसोस! काफी समय तक दबे रहने और खून बह जाने से ठेकेदार की सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
टाइम लाइन
6.00 बजे तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी
6.45 बजे नागरिक सुरक्षा टीम और इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम पहुंची
7.33 बजे मलबे में दबे ठेकेदार को निकाला
8.00 बजे सवाई मानसिंह अस्पताल में घायल को लेकर पहुंची 108 एंबुलेंस
8.15 बजे ठेकेदार मृत घोषित
आगे की स्लाइड्स में जानें आखिर कैसे पता चला कि मलबे में दबे जिंदा इंसान का पता