जयपुर। इंडिया ने तरक्की खूब की, लेकिन दुनिया की नजर में हमारी छवि अच्छी नहीं है। विदेश से मेरी फ्रेंड्स आईपीएल सीजन-6 देखने आने वाली थीं, पर दिल्ली गैंग रेप के बारे में सुनकर डर गईं और एक दिन कहा, ‘हम नहीं आएंगी आईपीएल देखने।’ कहने का मतलब गर्ल्स के लिए इंडिया सुरक्षित नहीं है।
हादसों के देश में आम आदमी के साथ प्रशासन को नई सोच लेकर आगे बढ़ना होगा। नहीं तो 7 का आंकड़ा कल 7 हजार, फिर लाखों तक पहुंच जाएगा। पिछले चार वर्ष आईपीएल में व्यस्त रही। कंपनी के साथ टीम को प्रोत्साहित जो करना था, इसलिए समय मिला ही नहीं।
अब परदे पर फिल्म ‘इश्क इन पेरिस’ कर रही हूं। आपको पेरिस के माइनस डिग्री टेम्प्रेचर के अहसास के साथ एफिल टॉवर की सैर कराऊंगी। इसमें रेहान मलिक नए एक्टर हैं, जो स्टोरी की डिमांड रही। मां नीलू जिंटा के साथ प्रोड्यूस यह प्रोजेक्ट रोमांस और कॉमेडी के साथ आपके सामने उतरेगा। फिल्म 24 मई को रिलीज होगी।
और क्या-क्या कहा प्रीति ने जानें आगे की स्लाइड्स में