जयपुर। एसएमएस स्टेडियम पर रविवार को आईपीएल-6 का आखिरी मैच खेला जाएगा। घरेलू मैदान पर लगातार सात जीत दर्ज कर चुकी राजस्थान रॉयल्स का सामना पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। सुपरकिंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर रॉयल्स को हराया था, इसलिए द्रविड़ की कप्तानी वाली रॉयल्स टीम उस का बदला भी लेना चाहेगी।
बराबर का है पलड़ा
दोनों ही टीमों ने लीग में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और उनके बल्लेबाज भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। गेंदबाजों के मामले में चेन्नई टीम का पलड़ा थोड़ा भारी है।
बारिश बन सकती है बाधा
रविवार को जयपुर में हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को तेज हवाओं के बाद हल्की बारिश भी हुई। इस कारण टीम ठीक तरह से अभ्यास नहीं कर सकी। जयपुर में आखिरी मैच की पूर्व संध्या पर रॉयल्स के खिलाड़ियों ने ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित किया।
अगली स्लाइड में पढ़ें श्रीसंत ने किसकी 'पुंगी बजाई'