जयपुर। खचाखच स्टेडियम। जितना बड़ा मैच उससे अधिक दर्शकों का रोमांच। राजस्थान हो या चेन्नई की टीम आखिरी मैच का उत्साह पूरे मैच में बना रहा। पहले बल्लेबाजी करने के लिए जब सुपर किंग्स से माइकल हसी और मुरली विजय आए तो दर्शकों ने उनका रॉयल अंदाज में स्वागत किया।
उनके हर शॉट को होम ग्राउंड जैसा चीयर किया। जब दोनों की अर्धशतकीय साझेदारी बनी तो दर्शक कहने लगे आज तो मामला अलग ही लग रहा है। रॉयल्स की शुरुआती बल्लेबाजी देखकर शहरवासियों का दिल एक बार तो बैठ गया, लेकिन 10 ओवर बाद बल्लेबाजी की ऐसी बिजली कड़की कि रनों की बारिश ने दर्शकों को खुशी से सराबोर कर दिया। रॉयल्स ने धोनी के धुरंधरों को चारों खाने चित्त कर दिया।
डीजे पर भारी ढोल
नार्थ-ईस्ट स्टैंड के सामने चीयरलीडर्स का साथ ढोल म्यूजिक ने दिया चीयरलीडर्स ने भी इन्हीं बीट्स पर डांस किया।
सीटों पर पानी
मैच से पहले बारिश होने के कारण स्टैंड के साथ लॉन और लाउंज की सीटों पर पानी भर गया, इसलिए दर्शकों ने पूरा मैच खड़े होकर एंजॉय किया।
एक घबराहट
वापस बारिश आने की आशंका से कुछ दर्शकों में घबराहट रही। वहीं कुछ मौसम विभाग का हवाला देते हुए एक-दूसरे को डराते रहे।
धोनी हमारा फेवरेट
महेंद्र सिंह धोनी को सपोर्ट करने पहुंचे विकास जैन, वैशाली, बरखा और उनके दोस्त कहने लगे, हमें धोनी की बैटिंग स्टाइल अच्छी लगती है, लेकिन आज मजा नहीं आया। कई बार अंतिम ऑवरों में उनकी डिसीजन लेने की पॉवर मैच को अधिक रोचक बना देती है।
आगे की स्लाइड्स में देखें मैच के दौरान की तस्वीरें