रामगढ़. (अलवर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलेवरी के लिए आई प्रसूता राजली को नर्सिगकर्मियों ने इलाज किए बगैर गंभीर हालत में घर भेज दिया। प्रसव कराने में सहयोग करने वाली यशोदा ने उनसे 150 रुपए भी वसूल लिए। हालत बिगड़ने पर सोमवार को महिला को फिर अस्पताल लाया गया। उसकी शिकायत पर मामला खुलने के बाद रिश्वत लेने वाली यशोदा चंदा ने गलती स्वीकारते हुए शुल्क के रूप में लिए गए डेढ़ सौ रुपए प्रसूता को लौटा दिए।
दलाल से जब्त किए भ्रूण लिंग परीक्षण के नाम पर वसूले 18 हजार रुपए
पीसीपीएनडीटी सेल जयपुर की टीम ने रविवार रात स्टिंग ऑपरेशन कर दलाल से भ्रूण लिंग परीक्षण कराने के नाम पर लिए 16 हजार रुपए बरामद किए तो शुभम डायग्नोस्टिक सेंटर का रिकॉर्ड जब्त किया। डॉक्टर द्वारा सोनोग्राफी न करने का दावा करने पर टीम सोनोग्राफी मशीन पर लगे एक्टिव ट्रैकर की जांच कराएगी। सेंटर से फार्म-एफ, सोनोग्राफी रिकॉर्ड का रजिस्टर व रसीदें कब्जे में ली गई है। हालांकि सेंटर की सोनोग्राफी मशीन सीज नहीं की है।