जयपुर। मेगा प्रोजेक्ट ‘जयपुर मेट्रो‘ को अब खूबसूरत राजस्थानी आवरण पहनाने की तैयारी कर ली गई है। यह आवरण चांदपोल मेट्रो स्टेशन को हेरिटेज और सांस्कृतिक लुक देगा। डीएमआरसी ने यहां का इंटीरियर-एक्सटीरियर तैयार कर लिया है जो किलों और उनकी चारदीवारी का नजारा देगा। मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करते समय ऐसा प्रतीत होगा, जैसे हम किसी महल में प्रवेश कर रहे हों।
ऐसा होगा इंटीरियर
चांदपोल मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करते ही राजस्थानी अंदाज का अहसास होगा। जमीन पर मांडने होंगे, जो बंधेज की साड़ी के प्रिंट से नजर आएंगे। मेट्रो ट्रेन का टिकट लेकर जैसे ही एस्केलेटर से कोर्न कोर एरिया में उतरेंगे, जहां सिक्योरिटी चेक होगा, वहां ऐसे डिजाइन का प्रावधान किया गया।
4 स्टोन की दीवारें
स्टेशन की दीवारों को 4 तरह के स्टोन से तैयार किया गया है।
1. सबसे नीचे जेट ब्लैक ग्रेनाइट, उसके ऊपर बिडासर का रेन फॉरेस्ट ब्राउन स्टोन, फिर जयपुर की ब्लू पॉटरी टाइन और ऊपर आंधी का पिस्ता व्हाइट स्टोन लगाया जाएगा।
2. फ्लोर कोटा ग्रीन स्टोन और जोधपुर रेड स्टोन से तैयार होगा।
3. स्टेयरकेस जालौर के क्लासिक रेड ग्रेनाइट (फ्लेम्ड) लगाया जाएगा। एंट्री स्ट्रक्चर पर पहाड़पुर का बंसी स्टोन होगा।
4. प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के ठीक पास सहादर अली ग्रे ग्रेनाइट लगाया जाएगा। इस पर आग की लौ से रफ बनाया जा सकता है, ताकि फिसलन न हो।
आगे की स्लाइड्स में देखिए मेट्रो की इंटीरियर...