जयपुर। यूनिवर्सिटी गेट के बाहर 1999 में रास्ता रोकने के मामले में चिकित्सा राज्यमंत्री राजकुमार शर्मा, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, भाजयुमो नेता अशोक लाहोटी व भारत शर्मा सहित 13 जने सोमवार को साम्प्रदायिक दंगा कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने बहस 18 मई को तय की।
गांधीनगर के तत्कालीन थानाधिकारी निर्मल सिंह ने 17 जुलाई, 1999 को राजकुमार शर्मा व रणवीर सिंह गुढ़ा सहित अन्य के खिलाफ यूनिवर्सिटी गेट के बाहर रास्ता रोकने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा कि 80-100 छात्र इनके नेतृत्व में गेट का रास्ता रोककर प्रदर्शन कर रहे थे।
मामले में पुलिस ने 31 अक्टूबर, 1999 को चालान पेश किया। गौरतलब है कि एक छात्र दीपक स्वामी से पुलिस द्वारा मारपीट करने और उसके सिर में चोट लगने के विरोध में छात्र रास्ता रोककर पुलिस के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।