जयपुर। जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को अक्षय तृतीया के स्वयंसिद्ध अबूझ मुहूर्त में खातीपुरा इलाके में एक विवाह रुकवाया। टीम ने इस बाबत रिसोर्ट संचालक और लड़के के पिता को पाबंद किया। चाइल्ड डवलपमेंट सोसायटी की सूचना पर एसडीएम तूलिका सैनी के निर्देशन में टीम खातीपुरा में शिवपुरी कॉलोनी निवासी रमेश यादव के यहां पहुंची।
टीम ने आर्मी में कार्यरत रमेश यादव से उनके पुत्र विकास की उम्र के प्रमाण मांगे, तो उन्होंने जन्म कुंडली पेश की। उसमें कुछ क्लियर नहीं हुआ। एसडीएम ने बताया कि विकास की शादी सीकर रोड पर एक रिसोर्ट में चौमू के लोहरवाड़ा निवासी मंगलचंद्र की बेटी से होनी थी।
आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरी कहानी...