जयपुर। कहा जाता है कि हर सफल इंसान के पीछे महिला का हाथ होता है। अगर यह महिला मां के रूप में हो तो सफलता की सीढ़ियां चढ़ना और भी आसान हो जाता है। मदर्स डे के अवसर पर सिटी रिपोर्टर ने उन सफल पर्सनेलिटीज से बात की, जो अपनी सफलता का क्रेडिट अपनी मां को देते हैं।
उनका मानना है कि जब मेहनत के वक्त रातभर जागना होता था, तो मां भी साथ जागती थी।