पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajasthan, Jaipur News, Murder, Alcohol,

मासूम बेटे देखते रहे पिता ने मां को बेलन से पीट-पीटकर मार डाला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। सोढ़ाला इलाके में रविवार रात एक व्यक्ति ने मासूम बेटे के सामने बेलन से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला। सोमवार सुबह मकान मालिक ने हत्या की सूचना सोढ़ाला पुलिस को दी। तब पुलिस व एफएसएल टीम पहुंची। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
एसीपी अनिल राव ने बताया कि मूलरूप से दिल्ली निवासी अंजलि (32) पति पप्पूलाल व दो बेटों ललित (7) व जय (5) के साथ पंचवटी कॉलोनी में तीन माह से प्रेमशंकर रॉय के मकान में किराये से रह रही थी। उसकी शादी नौ वर्ष पहले हुई थी। पप्पूलाल कॉलोनी में नजदीक ही हरिनारायण सैनी की लैथ मशीन पर मजदूरी करता है।
घटना के अनुसार रविवार रात 9:30 बजे पप्पूलाल कमरे में शराब पी रहा था। इस पर उसका अंजलि से झगड़ा हो गया। पप्पूलाल ने नशे में कमरे में मौजूद जय के सामने ही अंजलि से बेलन से मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद खाना नहीं बनने पर जय रोता हुआ नजदीक गणोश कॉलोनी में रहने वाली दादी के पास चला गया और वहां पहले से मौजूद बड़े भाई ललित के पास सो गया।
सुबह करीब पौने 6 बजे दोनों बच्चे नींद खुलने पर अपने घर पहुंचे। उनकी मां मकान के दरवाजे पर बेसुध बैठी थी। उसके सिर से खून बह रहा था। गर्दन पर चोटें थीं।