जयपुर। पटवारी भर्ती परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर सवा लाख रुपए की ठगी के आरोपी को बजाज नगर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कासिम जुबेरी उर्फ मुसाइद खान शाहपुरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ नरेंद्र कुमार शर्मा ने बजाज नगर थाने में मामला दर्ज कराया था।
परिचित नारायण सिंह के माध्यम से कासिम ने नरेंद्र से संपर्क कर पटवारी परीक्षा में पास कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन जब वह फेल हो गया तो रुपए लौटाने से मना कर दिया। गिरफ्तार आरोपी एक निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में ब्रिक्री अधिकारी है।