अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर)। अनूपगढ़ विधायक पवन दुग्गल को आठ साल पुराने किसान आंदोलन के संबंध में दर्ज मामले में शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें अनूपगढ़ के एमजेएम कोर्ट में पेश किया।
उन्हें 24 मई तक जेल भेज दिया गया। उधर, दुग्गल ने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के केस वापस लेने के लिए मैंने विधानसभा में मुद्दा उठाया। इससे आहत होकर मुख्यमंत्री ने मुझे गिरफ्तार करवाया है।