पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्मचारी आते गए पर किसी ने सुध नहीं ली तो खिलाड़ी बैठ गए धरने पर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। मिनी नेशनल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल देने आए राज्य के वॉलीबॉल खिलाड़ी खेल परिषद के खिलाफ बुधवार को एसएमएस स्टेडियम पर धरने पर बैठ गए। इन खिलाड़ियों की आठ व नौ मई को यहां चयन ट्रायल होनी है, लेकिन परिषद द्वारा आवास सुविधा उपलब्ध नहीं कराने के कारण खिलाड़ियों ने विरोध प्रदर्शन किया। राज्यभर से करीब 80 खिलाड़ी आए हैं।
तपती धूप में बैठे रहे भूखे-प्यासे
खिलाड़ी सुबह पांच बजे से ही स्टेडियम में आना शुरू हो गए थे, लेकिन यहां आकर पता लगा कि उनके लिए रहने की व्यवस्था नहीं की गई। राज्य वॉलीबॉल संघ ने जब खेल परिषद के अधिकारियों से इस बारे में संपर्क किया, तो सभी ने अनदेखी कर दी। इसके बाद खिलाड़ी धरने पर बैठ गए। इस बीच परिषद के कर्मचारी व अधिकारी स्टेडियम में आते गए और खिलाड़ियों के पास से गुजरते गए, लेकिन किसी ने इनकी सुध नहीं ली।
एक महीने पहले ही दे दी थी सूचना
वॉलीबॉल संघ ने परिषद को 12 अप्रैल को ही पत्र लिख ट्रायल तथा 10 मई से लगने वाले 10 दिवसीय शिविर की सूचना दे दी थी। इस पत्र में ही आवास सुविधा, कोच व टीए-डीए उपलब्ध कराने की बात कही थी। इसके बावजूद परिषद ने आवास सुविधा नहीं दी, जबकि स्टेडियम में ही दो हॉस्टल के कमरे खाली पड़े हैं।
लापरवाही संघ की भी
वॉलीबॉल संघ ने परिषद को पत्र लिखकर इतिश्री कर ली। मंगलवार रात तक यह सुनिश्चित नहीं किया कि आवास उपलब्ध होगा या नहीं।
आगे की स्लाइड्स में जाने पूरा मामला