जयपुर। प्रदेश में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। बीकानेर, टोंक व करौली में चने के आकार के ओले गिरे। जयपुर में भी रुक-रुककर बारिश होती रही। शहर में दो दिन में दिन का पारा 6 डिग्री तक गिर गया। 10 मई को यह 42 था, जो 12 मई को घटकर 36.4 डिग्री रह गया है।
क्यों पलटा मौसम?
मौसम पलटने की वजह पाक और अफगान से आने वाली हवा है। यह नमी लेकर पश्चिम से पूर्व की ओर चल रही है। कहीं गर्म, कहीं ठंडी और कहीं धूलभरी हो जाती है। इससे जम्मू-कश्मीर के साथ ही राजस्थान और हरियाणा का मौसम भी प्रभावित होता है।
असर क्या?
मई-जून में गर्मी चरम पर होनी चाहिए। अभी पारा सामान्य से 4 डिग्री कम है, जबकि अधिक ही होना चाहिए। ऐसे में अगर बरसात होती है तो राज्य में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बन पाएगा। इसका प्रभाव यह होगा कि मानसून जल्दी आगे नहीं बढ़ेगा और बारिश कम होगी।
आगे क्या?
सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मंगलवार तक मौसम साफ हो जाएगा।
कई जगह पारा 40 से नीचे
जयपुर36.4
अजमेर38.3
कोटा39.4
चित्तौड़39.6
उदयपुर37.4
बाड़मेर40.8
जैसलमेर41.2
जोधपुर38.7
बीकानेर40.0
(अधिकतम पारा डि.से.)