जयपुर। खोया-खोया चांद गाने की धुनों के बीच पाकीजा स्टाइल और सेलिब्रिटीज की रैंप वॉक। जयपुर फैशन की बानगी कुछ इसी अंदाज में पेश की गई। राजस्थान फैशन वीक में शनिवार को इंडियन, वेस्टर्न और मुगल स्टाइल के कलेक्शन का खासा आकर्षण रहा।
शो में तीसरे दिन सबसे पहले डिजाइनर सोनाक्षी राज ने बेहतरीन वेस्टर्न ड्रेस का कलेक्शन पेश किया। उनके कलेक्शन में लाइट कलर को वेस्टर्न ड्रेस के साथ खूबसूरती से दर्शाया गया। उनके कलेक्शन में समर ड्रेसेज खास रहीं। इसके बाद शिवांगी शर्मा ने शैनी ब्राइडल ड्रेसेज को पार्टी वेयर के साथ पेश किया। उनकी शॉर्ट टॉपर्स मिस इंडिया नवनीत कौर भी ब्राइडल ड्रेस के साथ रैंप पर आईं।
राजस्थान के शरद राघव ने सूफियाना म्यूजिक के साथ मुगल और इंडियन थीम की बानगी पेश की। इस कलेक्शन में मैन्स वेयर में डार्क कलर का उपयोग किया गया था। जिसमें जैकेट, ब्लेजर और शेरवानी को धोती के साथ दिखाया गया। वहीं गल्र्स वेयर में गोटा, नेट और डायमंड स्टोन का उपयोग किया, जो मुगल व इंडियन कॉम्बिनेशन था।
फेब्रिक में एक्सपेरिमेंट
तीसरे दिन के पहले सेशन में मैन्स और गल्र्स कलेक्शन में काफी प्रयोग देखने को मिले। इसमें कलर्स, फेब्रिक ड्रेस की लैंथ, डायमंड स्टोन आदि में डिजाइनर्स ने खास प्रयोग किया था। दोनों ही प्रकार की ड्रेसेज में समर कलेक्शन के साथ वेडिंग व ब्राइडल कलेक्शन भी देखने को मिला।
रेट्रो लुक
दूसरे सेशन में चारू पाराशर ने मुगल-राजपूत थीम पर कलेक्शन पेश किया, जिसमें हेरिटेज लुक में साड़ी विद लॉन्ग कोट और नेट व एंड्रॉइड वर्क में ब्राइडल कलेक्शन देखने को मिला। वहीं देव अरुण मुखर्जी के रेट्रो लुक लिए मॉडल्स रैंप पर उतरे। उनके कलेक्शन में कूल कलर्स का उपयोग किया गया था। इसकी लाइनिंग और फ्लावर में बेहतर डिजाइन देखने को मिली। इसके बाद रितु कुमार और कविता भारतीया का शो हुआ।
सेलेब्स इन स्टाइल
दूसरे सेशन की शुरुआत में ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आना भी शुरू हुआ। इसमें सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा आकर्षण रहे। वहीं बॉलीवुड के रोहित रॉय ने भी अपने दोस्तों के साथ शो में एंट्री की। रोहित ने बताया कि वे यहां दोस्तों के लिए आए हैं। रविवार को जयपुर की एक डिजाइनर के लिए रैंप पर चलेंगे।
जयपुर में पहली बार फैशन शो में पार्टिसिपेट करने का मौका मिला है। यह सिटी जितनी खूबसूरत है उतने ही खूबसूरत यहां के रंग हैं। चूंकि सभी यहां राजस्थान और यहां के रंगों के साथ ट्रेडिशनल इंडियन वेयर को प्रजेंट कर रहे हैं। ऐसे में मैंने इंडोवेस्टर्न कलेक्शन को रैंप पर उतारा है। इसमें ईवनिंग गाउन, पार्टी वेयर, शॉर्ट्स, इंडो वेस्टर्न साड़ी आदि को एंब्रॉयडरी के साथ तैयार किया है। जयपुर फैशन की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में न्यू डिजाइनर्स के लिए यह अच्छा मार्केट बन सकता है।