पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajasthan, Jaipur News, Road Accident, Death

पिता का हाथ थामे चल रही थी चार साल की मासूम पीछे से आ गई मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। चांदपोल बाजार बगरू वालों के रास्ते में मंगलवार रात पिता का हाथ थामे जा रही चार वर्षीय बालिका को पिकअप ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक पिकअप को भगाकर ले जाने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप व ड्राइवर को जब्त कर लिया।
पुलिस ने बताया कि सवाईमाधोपुर बामनवास निवासी ज्ञान सिंह चांदपोल में उनियारों के रास्ते में रहते है। वे मंगलवार रात अपनी बेटी अंशिता के साथ बगरु वालों के रास्ते में रहने वाले दोस्त सुरेंद्र सिंह सिसोदिया से मिलने गए थे। वे घर लौटने के लिए जैसे ही सुरेंद्र सिंह के घर से बाहर आए।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने पिता का हाथ थामे अंशिता को कुचल दिया। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर खड़े मोहम्मद अजहरुदीन और रविंद्र साहू ने पिकअप को रोकर चालक को दबोच लिया। वह पंद्रह दिन पहले ही स्कूल जाने लगी थी।