पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajasthan, Jaipur News, State Accounting Services

राज्य लेखा सेवा का कैडर स्ट्रेन्थ बढ़ाई, पदो की संख्या दोगुनी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राज्य सरकार ने राजस्थान राज्य लेखा सेवा के अधिकारियों का कैडर स्ट्रैंथ बढ़ा दिया है। अभी कैडर में 896 पद है, जबकि अब इसमें 1357 पद हो जाएंगे। यानी 461 पद और ज्यादा उपलब्ध होंगे, जो कि वर्तमान पदों की संख्या के 50 फीसदी से अधिक होते हैं।
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार हायर सुपर टाइम और सुपर टाइम स्केल के पदों में को बदलाव नहीं किया गया है। हायर सुपर टाइम की कैडर पोस्ट पूर्ववत 42 और एक्स कैडर पोस्ट 29 ही रखे गए हैं। इसी प्रकार सुपर टाइम में कैडर पोस्ट 76 और एक्स पोस्ट 31 रखी गई है।
वहीं सलेक्शन स्केल में कैडर पोस्ट के 81 से बढ़ाकर 83 किया गया है लेकिन एक्स कैडर पोस्ट को 39 ही रखा गया है। कैडर स्ट्रैंथ बढ़ाने के बाद पदों की स्थिति इस प्रकार रही है-
स्केल पहले अब
हायर सुपर टाइम 71 71
सुपर टाइम 107 107
सलेक्शन स्केल 122 120
सीनियर स्केल 250 143
जूनियर स्केल 807 455
कुल पद 1357 896