जयपुर। भगवानदास रोड पर एक्सिस मॉल में एक ज्वैलरी शोरूम में खरीदारी के बहाने घुसा महिला चोर गिरोह रत्नजड़ित दो चूड़ियां लेकर भाग निकला। चूड़ियों की कीमत करीब पौने तीन लाख रुपए बताई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से वारदात का पता चलने के बाद शोरूम संचालक ने अशोक नगर थाने में रविवार को केस दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि मॉल की पहली मंजिल पर जौहरी बाजार निवासी विकास कोठारी का ज्वैलरी शोरूम है। शनिवार दोपहर तीन बजे एक व्यक्ति व तीन महिलाएं शोरूम पहुंचे।
उन्होंने सेल्समैन लोकेश व रामप्रसाद को अंगूठियां दिखाने को कहा। ज्वैलरी देखने के बहाने महिला व पुरुष ने दोनों सेल्समैन को बातों में लगा लिया। इसी बीच एक महिला काउंटर के दूसरे हिस्से की तरफ चली गई।