पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चलते दफ्तर से 11 टोटियां चुरा कर भाग रहा था एक गिरी तो खुल गया भेद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। भरी दोपहरी में जब निगम में अधिकारी, कर्मचारी व अन्य कई लोग मौजूद थे, उसी बीच एक चोर साहूकाराना अंदाज में निगम भवन में घुसा और बाथरूम में लगे महंगे 11 नल खोलकर चलता बना। कपड़े में छिपे नल जब गिरेरे तो वारदात का पता चला।
फिर तो निगम परिसर में आगे-आगे चोर और पीछे-पीछे कर्मचारी थे। चोर भागता गया और नल गिरते गए। करीब 10 मिनट बाद चोर पकड़ में आया तो कर्मचारियों ने उसे जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरपुरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
नगर निगम ने नए भवन में कई बाथरूम बनाए हैं और उनमें करीब 900-900 रुपए कीमत के नल लगाए गए है। निगम की सारी सुरक्षा को धता बताते हुए सोमवार को करीब 3.30 बजे एक चोर निगम भवन में घुस गया। कुछ ही देर में चोर ने 11 नलों की टोंटी खोली और अपनी पैंट व शर्ट में छिपा ली।
टहलता हुआ वो बेसमेंट की तरफ पहुंचा। वहां से जैसे ही वो बाहर निकलने वाला था कि उसके कपड़ों में एक टोली नीचे गि गई। निगम कर्मचारियों की नजर पड़ी तो उसे रोका। रूकने की बजाय वो भागा तो और भी टोटी गिरी। पलक झपकते ही माजरा समझ में आ गया और फिर कुछ ही देर की मशक्कत में उसे दबोच लिया। किशोरपुरा पुलिस के अनुसार चोर कैथूनीपोल निवासी अब्दुल कलीम था, उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।