पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीमद्भागवत कथा में हुई फायरिंग और फेंके गए पत्थर, पुलिस की भी हुई पिटाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली। भांकरी गांव में श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर पहुंचे दौसा सांसद किरोड़ी लाल मीणा व संसदीय सचिव रमेश मीणा के समर्थकों में झड़प हो गई। दोनों ओर से पत्थर फेंके गए और एक दर्जन से अधिक हवाई फायर हुए। संसदीय सचिव की कार में तोड़फोड़ की गई।
इसे पेट्रोल डालकर फूंकने का प्रयास भी हुआ। संसदीय सचिव ने समर्थकों के साथ भागकर जान बचाई। पथराव में एक पुलिसकर्मी व कई ग्रामीण घायल हो गए। सूचना मिलने पर कई थानों से पहुंची पुलिस ने स्थिति काबू में की। पुलिस संसदीय सचिव की क्षतिग्रस्त कार लांगरा थाने ले गई।
घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे की है। कथा के समापन कार्यक्रम में भंडारा व किसान सम्मेलन का आयोजन था। सपोटरा विधायक व संसदीय सचिव रमेश मीणा समर्थकों के साथ करीब पौने दो बजे कार्यक्रम में पहुंचे। इसके पंद्रह मिनट बाद ही सांसद डॉ. किरोड़ी मीणा समर्थकों के साथ मंच पर पहुंच गए।
अगली स्लाइड में जानिए विवाद के बारे में किसने क्या कहा