पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बल्लेबाजों की नाकामी के कारण हार के कगार पर पहुंचा मेजबान राजस्थान

बल्लेबाजों की नाकामी के कारण हार के कगार पर पहुंचा मेजबान राजस्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. बल्लेबाजों की नाकामी के चलते मेजबान राजस्थान रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ हार के कगार पर पहुंच गया है। गुजरात ने प्रियांक पांचाल के शतक (110) की मदद से दूसरी पारी 7/266 रन पर घोषित कर राजस्थान को 412 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक राजस्थान ने 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। ईश्वर चौधरी ने दोनों ओपनरों सिद्धार्थ सर्राफ और विनीत सक्सेना को आउट किया। इस मैच में राजस्थान के विकेटकीपर दिशांत याग्निक ने 100 शिकार पूरे कर लिए।
मैच में सात विकेट लिए शैलेंद्र गहलोत ने
इससे पूर्व मंगलवार को 8/172 रन से आगे खेलने उतरी राजस्थान की टीम पहली पारी में 195 रन पर सिमट गई। पहली पारी में 145 रन से पिछडऩे के बाद कप्तान पंकज सिंह ने राजस्थान को शानदार शुरुआत दी और पहले ही ओवर में गुजरात के ओपनर समित गोहेल व भार्गव मेराई को पैवेलियन लौटा दिया, लेकिन प्रियांक ने कप्तान पार्थिव पटेल (39) के साथ 96 रन जोड़ टीम को संभाल लिया। पंकज ने तीन विकेट लिए, जबकि शैलेंद्र गहलोत ने चार विकेट अपने नाम किए। गहलोत ने पहली पारी में तीन विकेट लिए थे।
स्कोर बोर्ड
गुजरात (पहली पारी) :340 रन,
राजस्थान (पहली पारी) : 195 रन
गुजरात (दूसरी पारी) रन गेंद 4 6
गोहले कै. याग्निक बो. पंकज 0 3 0 0
पांचाल बो. गहलोत 110 164 18 0
मेराई कै. याग्निक बो. पंकज 0 2 0 0
पार्थिव कै. याग्निक बो. गहलोत 39 63 6 0
वेणुगोपाल पगबाधा बो. गहलोत 11 17 2 0
भट्‌ट कै. सराफ बो. गहलोत 33 99 2 0
अक्षर अविजित 38 23 5 1
पोवार कै. सक्सेना बो. पंकज 15 13 2 0
कलारिया अविजित 6 12 0 0

अतिरिक्त : 14, कुल : 7/266 रन (घोषित), विकेट-पतन : 1-0, 2-0, 3-96, 4-110, 5-199, 6-216, 7-237, गेंदबाजी : पंकज सिंह 18-2-79-3 दीपक चाहर 12-1-43-0, मंजीत सिंह 7-1-25-0, शैलेंद्र गहलोत 14-4-50-4, अशोक मेनारिया 6-0-24-0, अर्जित गुप्ता 9-1-31-0.

राजस्थान (दूसरी पारी) रन गेंद 4 6
सराफ कै. गोहले बो. चौधरी 12 21 1 0
विनीत कै. मेराई बो. चौधरी 18 44 3 0
गहलोत कै. पार्थिव बो. अक्षर पटेल 3 10 0 0
बिष्ट अविजित 0 0 0 0

अतिरिक्त : 1, कुल : 3/34 रन, विकेट-पतन : 1-23, 2-34, 3-34, गेंदबाजी : कलारिया 3-2-4-0, चौधरी 6-2-20-2, कुशांग पटेल 1-0-7-0, अक्षर पटेल 2.3-1-2-1.