पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajasthan News, Jaipur, Ashok Gehlot, Vasundhara Raje

'वसुंधरा राजे ने अपने शासन में ऐसी ओछी सोच दिखाई जो हमने कभी नहीं देखी'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरी उपरेटी/ मांगरोल (बारां)। कांग्रेस संदेश यात्रा के पांचवें दौर के आखिरी दिन गुरुवार को सभाओं में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाने साधते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश की तारीफें करती घूम रही हैं। वे कहती हैं कि सुराज देखना हो तो वहां देखो।
गहलोत ने कहा कि इस सुराज वाले मध्यप्रदेश में 4,000 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। एमपी के लोग तो हमारे यहां से डीजल ले जाते हैं, यहां पर आकर इलाज करवाते हैं। लेकिन इन सभाओं में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का न रहना चर्चा का विषय रहा।
गहलोत ने हाडौती के इलाकों में कहा कि वसुंधरा राजे ने अपने शासन में ऐसी ओछी सोच दिखाई जो हमने कभी नहीं देखी। बारां में सामूहिक विवाह में मैं आया तो हम पर मुकदमे कर दिए। ऐसा अहंकार लोकतंत्र में नहीं चल सकता।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने कहा कि वसुंधरा चार साल गायब रहने के बाद अब मुख्यमंत्री बनने के लिए सरकार पर नाहक आरोप लगा रही हैं। वे राजस्थान को बदनाम कर रही हैं।
बारां झालावाड़ तो उनका क्षेत्र हैं, वे पिछले चार साल में राजस्थान तो छोड़ो इस इलाके में कितनी बार आईं? अब चुनाव आए हैं तो उन्हें जनता का दुख दर्द याद आ रहा है। सहरिया इलाके में कुपोषण से मौतें हुईं, यह प्रदेश के लिए शर्मनाक स्थिति थी लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।
आखिरी दिन के रेस्पॉन्स से कांग्रेस खेमे में जगी उम्मीद
कांग्रेस संदेश यात्रा के आखिरी दिन गुरुवार को बारां जिले में मिले रेस्पॉन्स को राजनीतिक हलकों में अच्छा माना जा रहा है। बारां शहर से लेकर मामोनी के पास देवरी उपरेटी तक के 70 किलोमीटर के रास्ते में यात्रा का 20 से ज्यादा स्थानों पर स्वागत हुआ। इसके कारण देवरी उपरेटी की सभा में मुख्यमंत्री और बाकी नेता तय समय सुबह 11 बजे के बजाय पांच घंटे की देरी से पहुंचे और 4 बजे सभा शुरू हुई।
धारीवाल नहीं आए किसी सभा में
यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल गुरुवार को भी बारां जिले में संदेश यात्रा के किसी कार्यक्रम में नहीं आए। धारीवाल झालावाड़ जिले में हुई सभी सभाओं में मौजूद रहे थे, लेकिन बुधवार दोपहर बाद वे यात्रा को छोड़ गए।
आगे की स्लाइड्स में जानें और क्या क्या आरोप लगे वसुंधरा राजे पर