पुलिस के अनुसार, जयपुर घूमने आई जापानी टूरिस्ट से युवक ने दूदू के मौजमाबाद के एक गेस्ट हाउस में ले जाकर रेप किया। टूरिस्ट ने होश में आने के बाद मेन बाजार में आकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी। इसके बाद एक कार सवार युवक ने उसे दूदू थाने पहुंचाया, जहां उसने मामला दर्ज कराया। जपानी टूरिस्ट जालुपुरा में एक गेस्ट हाउस में ठहरी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, टूरिस्ट का आईफोन और पर्स के सारे रुपए भी आरोपी ले गया है। पुलिस टूरिस्ट के नंबर को ट्रेस करके युवक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
कुछ महीने पहले इसी तरह एक जापानी टूरिस्ट के साथ बिहार के गया में रेप का मामला सामने आया था। वहां खुद को गाइड बताने वाले कुछ युवकों ने पहले जापानी टूरिस्ट का अपहरण किया, फिर उसे बंधक बना कर कई दिनों तक रेप करते रहे।