पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब भामाशाह कार्ड से ही मिलेगा राशन, बायोमेट्रिक प्रणाली से होगा सत्यापन

अब भामाशाह कार्ड से ही मिलेगा राशन, बायोमेट्रिक प्रणाली से होगा सत्यापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. अब राज्य के ऐसे राशन उपभोक्ता, जिनके पास भामाशाह कार्ड है, उन्हें इसी कार्ड के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद राशन सामग्री मिलेगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने एक आदेश के तहत सभी डीएसओ को ऐसी व्यवस्था तुरंत प्रभाव से शुरू करने को कह दिया है।
आदेश में सभी डीएसओ से कहा गया है कि वे राशनकार्ड धारकों के रिकॉर्ड व भामाशाह डेटा का प्रत्येक माह की 20 तारीख तक मिलान व सत्यापन करा दें। साथ ही जिन राशन डीलरों को पोस मशीन उपलब्ध करा दी गई है, उनके द्वारा राशन की सामग्री भामाशाह कार्ड के माध्यम से कराई जाए।
जिन उपभोक्ताओं को भामाशाह कार्ड जारी किए जा चुके हैं, वे उसके माध्यम से ही राशन लेंगे, लेकिन जिनके अभी कार्ड नहीं बने हैं, वे पारंपरिक तरीके से ही राशन लेते रहेंगे। पोस मशीन के जरिए राशन वितरण में किसी प्रकार की तकनीकी खामी के लिए अतिरिक्त खाद्य आयुक्त जस्सा राम चौधरी, उपायुक्त आकाश तोमर, प्रोग्रामर जगदीश प्रसाद व संबंधित जिले के डीएसओ से संपर्क किया जा सकता है।