जयपुर. प्रदेश के उपभोक्ताओं को मंगलवार से घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा मिलेगा। सरकार ने हर सिलेंडर पर मिल रही 25 रु. की सब्सिडी को वापस ले लिया है। 29 जून 2011 को तत्कालीन सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह 25 रुपए की सब्सिडी दी थी।
जयपुर के उपभोक्ताओं पर भार की बात करें तो यहां केंद्र की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 395 रुपए के बजाय 420 रु. में मिलेगा। सोमवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल की ओर से सब्सिडी वापस लेने के आदेश जारी किए गए। आदेश मध्य रात्रि से लागू हो गए हैं।
सरकार को सालाना 202 करोड़ की बचत
प्रदेश में अभी करीब 90 लाख उपभोक्ता हैं। जून 2011 में जब प्रदेश सरकार ने 25 रुपए सब्सिडी दी थी तब कुल 64 लाख उपभोक्ता थे। सब्सिडी देने से सरकार पर सालाना करीब 125 करोड़ रु. का भार आया था।
आगे की सलाइड्स में पढ़ें पूरी खबर