पीलीबंगा (हनुमानगढ़)। इनोवा गाड़ी पर सवार होकर आए पांच बंदूकधारी युवक गुरुवार शाम दिन दहाड़े एक ज्वैलरी शो रूम में लाखों के आभूषण लूट ले गए। जानकारी के अनुसार तीन बत्ती चौक के पास बैंक रोड स्थित ज्वैलरी शो रूम किशनलाल ज्वैलर्स पर लुटेरे हरियाणा नंबर की इनोवा गाड़ी पर सवार होकर आए और शो रूम पर बैठे मालिक मनोज
सोनी पर बंदूक तानकर उसके काउंटर व तिजोरी में सात लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात व 10 हजार रुपए नकदी लूटकर फरार हो गए। शाम सवा चार बजे हुई इस वारदात को लेकर शहर के व्यापारियों में रोष है। शुक्रवार को पीलीबंगा बाजार बंद का आह्वान किया है। लुटेरों की संख्या तीन से पांच के बीच बताई जा रही है।