(फोटो- शहर के एक रेस्टोरेंट में घेवर के साथ सेल्फी लेते संजीव कपूर।)
जयपुर. वोे अब पुरानी बात हो गई, जब शेफ अंदर किचन में अपनी रेसिपीज के साथ इनोवेशन करते थे। अब वे किचन से बाहर गेस्ट के साथ बात करते नजर आते हैं। ये सिनेरियो और ट्रेंड शेफ के लिए पॉजिटिव फीडबैक का काम करता है। शेफ से एंटरप्रिन्योर बने लगभग सभी एक्सपर्ट्स की रविवार को एफएचआरएआई में हुए ‘द न्यू पैराडाइम’ सेशन में की कुछ ऐसी ही कहानियां थीं। इस सेशन में संजीव कपूर, शेफ सेबी, मारुत सिक्का और शिप्रा खन्ना ने शिरकत की।
संजीव कपूर ने कहा, अगर शेफ खुद का रेस्त्रां खोलना चाहता है तो उसकी तैयार पूरी होनी चाहिए। मेरे घर में मेरे पिता बैंकिंग में थे और भाई सीए। ऐसे में बिजनेस का आइडिया थोड़ा बहुत था। वहीं 28 साल की उम्र में एग्जीक्यूटिव शेफ बन गया तब लगा अब बिजनेस में आना चाहिए। मैं आया लेकिन पूरी तैयारी के साथ।