जयपुर. राजस्थान यूनिवर्सिटी और संघटक कॉलेज महाराजा, महारानी, कॉमर्स, राजस्थान व तीनों लॉ कॉलेज में रिजर्व केटेगरी के जिन छात्रों की क्लासेज में उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम पाई गई है, उन सभी छात्रों की स्कॉलरशिप रोकने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन राज्य सरकार को पत्र लिखेगी। ऐसे सभी छात्रों की डिटेल समाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग को दी जाएगी।
राजस्थान यूनिवर्सिटी व संघटक कॉलेजों में छात्रों के क्लासेज बंक करने की घटनाओं से नाखुश यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. देव स्वरूप ने ये निर्णय किया है। पिछले दो हफ्तों से कुलपति लगातार कॉलेजों और विभागों के इंस्पेक्शन कर रहे हैं। कुलपति के अनुसार यूनिवर्सिटी प्रशासन नियमित छात्रों की छात्रवृत्ति रोके जाने की कार्यवाही प्रारंभ कर रहा है, जो नियमित छात्र के रूप में कॉलेजों व स्नातकोत्तर विभागों में एनरोल होने के बावजूद अपनी कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर