पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर मेट्रो: 20 को तय होगा किराया, 1 मार्च से मिलेंगे स्मार्ट कार्ड

जयपुर मेट्रो: 20 को तय होगा किराया, 1 मार्च से मिलेंगे स्मार्ट कार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. मार्च में शुरू होने वाली मेट्रो ट्रेन के टिकट की दरें 20 फरवरी को घोषित की जाएंगी। इसके बाद 1 से 15 मार्च के बीच किसी भी दिन से टिकट खरीदने के लिए स्मार्ट कार्ड की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। जयपुर मेट्रो के सीएमडी निहालचंद गोयल ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
सीएमडी गोयल चांदपोल से मानसरोवर और मानसरोवर से फिर चांदपोल तक दौरे के दौरान मीिडया को बताया कि अब ग्राउंड पर काम पूरा हो गया है, बस शेष दो प्रमाणपत्र लेना शेष हैं। इनमें मार्च के पहले से सप्ताह में कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी का दौरा होगा।
रेलवे बोर्ड से रोलिंग स्टॉक के लिए अनुमति प्रमाणपत्र भी लिया जाना है। 31 मार्च के बीच किसी भी दिन ट्रेन को जनता के लिए शुरू किया जा सकेगा। 20 फरवरी को बोर्ड की बैठक में ये टिकट की दरें तय होंगी। 1 से 15 मार्च तक स्मार्ट कार्ड की बिक्री शुरू होगी जिसके तहत कोई भी यात्री इस कार्ड में एकमुश्त राशि रख सकेगा और उसे टोकन या टिकट के लिए कतार में नहीं लगना पड़ेगा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर