जयपुर. जयपुर में रविवार को एक दिलचस्प मामला देखने को मिला। यह तस्वीर शहर के गैटोर की छतरियों के पास का है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे यहां एक पुलिस वैन में सांप घुस आया। जैसे ही इस बात का पता पुलिसकर्मी को लगा उनके बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। सांप को पुलिस वैन से बाहर निकालने के लिए जवानों ने 2 घंटे तक प्रयास किया।
अंत में 15 पुलिसकर्मी भी जब सांप को नहीं निकाल पाए तो पानी का टैंकर बुलवाया। इंजन में सांप के छिपे होने की आशंका में पानी की बौछार करवाई गई, धुंआ भी किया। इससे भी बात नहीं बनी तो सपेरे को बुलवाया गया। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद सांप को निकाला जा सका। तब जाकर पुलिसकर्मियों के सांस में सांस आई।
आगे की स्लाइड्स में देखें घटना की अन्य तस्वीरें
फोटो- निरंजन चौहान