(फोटो- एक स्कूल में इंटरेक्श्न प्रोग्राम के दौरान डांस करते सोनाक्षी और अर्जुन।)
अपनी फिल्म ‘तेवर’ को प्रमोट करने शुक्रवार को जयपुर आए एक्टर अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा। सिटी रिपोर्टर के साथ फिल्म और जीवन से जुड़े पहलुओं पर बात की। इस दौरान अर्जुन ने कहा कि हम दोनों स्कूल टाइम से एक दूसरे को जानते हैं। इससे पूर्व फिल्म के कलाकार इंडिया ओवरसिज कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भी गए वहां पर छात्रों के इंटरेक्शन प्रोग्राम में हिस्सा लिया और डांस किया। बातचीत के कुछ अंश...
आप दोनों की कॉमन हॉबी क्या हैं?
सोनाक्षी - ‘हम दोनों की कॉमन हॉबी खाना है। दोनों ही बहुत फूडी हैं।’
साथ काम करने पर बतौर एक्टर किस तरह का इंप्रूवमेंट एक दूसरे में देखा?
अर्जुन - ‘हम एक-दूसरे को स्कूल टाइम से जानते हैं। हां, यह बात और है कि सोनाक्षी मेरी क्लासमेट नहीं थीं। कभी सोचा नहीं था कि वो एक्टर बनेगी। बात इंप्रूवमेंट की हो तो सोनाक्षी में काफी इंप्रूवमेंट हुए हैं। सबसे पहला इंप्रूवमेंट तो वेट लॉस रहा है।’
सोनाक्षी- ‘हमें कभी लगता ही नहीं था कि एक्टर बनेंगे। हम दोनों ही गोल-मटोल से थे। आज जब एक-दूसरे को देखते हैं तो हंसी आती है और प्राउड भी फील करते हैं।’
पापा आपके काम की किस तरह आलोचना करते हैं? उनका सबसे अच्छा कांप्लिमेंट?
सोनाक्षी- ‘पापा कभी मेरे काम की आलोचना नहीं करते। मैं जो भी काम करती हूं वे उसे पसंद करते ही करते हैं। फिल्म ‘लुटेरा’ के लिए सबसे बड़ा कांप्लिमेंट दिया था। उन्होंने कहा अब मुझे तुमसे एक्टिंग सीखनी पड़ेगी। ये कांप्लिमेंट मेरे लिए अल्टीमेट कांप्लिमेंट था।’
होम प्रोडक्शन की फिल्म में काम करने का अनुभव दूसरी फिल्मों से कितना अलग होता है? पापा के प्रोडक्शन में काम करने से कुछ प्रेशर महसूस किया?
अर्जुन - ‘बतौर एक्टर मैं ऐसा कुछ नहीं मानता हूं। सारी फिल्मों में काम एक ही तरीके से होता है। हां, नजरिये में ज्यादा फर्क होता है। पर इस फिल्म के लिए इमोशन ज्यादा है क्योंकि पापा के साथ काम करने का पहली बार मौका मिला है।’
सोनाक्षी- ‘मुझे अर्जुन की फिल्मों में ‘टू स्टेट’ काफी पसंद हैं।’
कोई ड्रीम रोल जिसे करना चाहेंगे?
अर्जुन - ‘जब ड्रीम रोल आएगा तब कर लूंगा। मेरी जिंदगी अब तक ऐसी रही है कि जब-जब मैंने सोचा नहीं है तब-तब मेरे साथ कुछ अच्छा हुआ है। अब मैंने फैसला किया है कि अगले साल से सोचना छोड़ दूंगा, तब अपने आप सब कुछ ठीक होने लगेगा।’
आगे की स्लाइड्स में देखें जयपुर में स्टूडेंट के साथ सोनाक्षी की मस्ती और साथ ही देखें कुछ अन्य फोटो