पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमानीशाह को संवारने की प्लानिंग के लिए टाटा ग्रुप को जिम्मेदारी

अमानीशाह को संवारने की प्लानिंग के लिए टाटा ग्रुप को जिम्मेदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(वर्तमान में अमानीशाह नाला।)
जयपुर. राज्य सरकार ने आखिरकार अमानीशाह नाले को प्रदूषण, अतिक्रमण से मुक्त कराकर साफ-सुथरा बनाने के साथ ही इस पर आम जन से जुड़ी कई सुविधाएं विकसित करने का बड़ा फैसला किया है। 40 किलोमीटर लंबे अमानीशाह नाले पर इस काम की प्लानिंग के लिए राज्य सरकार ने टाटा ग्रुप को जिम्मेदारी सौंप दी है। मंगलवार को एसीएस यूडीएच अशोक जैन, जेडीसी शिखर अग्रवाल के साथ हुई बैठक में यह तय किया गया है।
जेडीसी शिखर अग्रवाल मुताबिक टाटा ग्रुप 2 महीने में अमानीशाह को संवारने के लिए पूरी प्लानिंग करके सौंपेगा। इसमें सीवरेज के निस्तारण, ट्रीटमेंट प्लांट, ब्यूटीफिकेशन, प्लांटेशन आदि सभी बातें शामिल होंगी। इसके बाद सरकार स्विस चैलेंज पैटर्न पर इस रिपोर्ट के आधार पर काम करने के लिए दूसरी फर्म, ग्रुप आदि को आमंत्रित करेगा।
आगे की स्लाइड्स पढ़ें टाटा ग्रुप को कौन मुहैया कराएगा पूरा रिकॉर्ड