पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Teacher Commits Suicide On Road In Jaipur

टीचर ने अपने कपड़े फाड़े, बाइक पर बैठा और सरेराह कर लिया आत्मदाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बीच सड़क पर जलता शिक्षक)
चाकसू/जयपुर. चाकसू के गरुड़वासी रोड पर गुरुवार सवेरे स्कूल टीचर ने बीच सड़क बाइक खड़ी की। फिर कपड़े उतारकर आग लगा दी। जलते कपड़ों को बाइक के नीचे रखकर बाइक में भी आग लगा ली और इसके बाद जलती हुई बाइक जलाते हुए खुद जल गया। कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने धमका उन्हें रोक दिया। उसके आत्मदाह जैसा दुस्साहसिक कदम उठाने की बात पर लोग हैरान है। जैसे ही गांव में सूचना पहुंची तो सन्नाटा छा गया। देररात तक शिक्षक के आत्मदाह के कारणों का पता नहीं चल पाया। हालांकि बताया गया कि स्कूल के किसी विवाद के कारण वह तनाव में था।
रिटायर्ड फौजी गुस्सैल था
रिटायर्ड फौजी भारत भूषण स्कूल में पढ़ाने लगा था। उसका भरापूरा परिवार है। तीन भाइयों में वह मंझला भाई हैं। बड़ा भाई हाउसिंह बोर्ड में तथा छोटा भाई निमोडियो में ही अध्यापक है। उसकी एक बेटी व दो बेटे हैं। वह पांच वर्ष पूर्व ही सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। एक वर्ष से ठीकरिया गूजरान के सरकारी विद्यालय में द्वितीय श्रेणी के अध्यापक पद पर कार्यरत था। उसके पिता सेवानिवृत अध्यापक थे जिनका 12 वर्ष पूर्व निधन हो गया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें घटना की तस्वीरें....