पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खिलाडिय़ों का टोटा, टीम ने छोड़ा मैदान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. स्टार खिलाडिय़ों के कारण आबाद रहने वाले जयपुर पोलो सत्र में गुरुवार को खिलाडिय़ों का टोटा पड़ गया, जिसके कारण हैदराबाद चौगान की टीम मैच में ही नहीं उतरी। देश के नामी खिलाड़ी बशीर अली की इस टीम का कैवेलरी मैदान पर सहारा वॉरियर्स से मैच होना था। सहारा को बाद में वॉक ओवर मिल गया। दरअसल टीम के प्रमुख खिलाड़ी व बशीर के भाई हम्जा पीठ दर्द से परेशान हैं।
उनके स्थान पर बुधवार को समीर चौधरी को मैच में उतारा गया था, लेकिन समीर घोड़े से गिर पड़े, इस कारण गुरुवार को मैच खेलने से मना कर दिया। अब आयोजकों के पास भी चार गोल हैंडीकैप का दूसरा खिलाड़ी नहीं है, जिसको हैदराबाद टीम से खिलाया जा सके। जयपुर पोलो सत्र में यह पहला मौका है, जब खिलाड़ी के अभाव में मैच नहीं हो सका। यदि अगले मैच के लिए भी टीम को कोई खिलाड़ी नहीं मिलता है, तो फिर टीम टूर्नामेंट से हट जाएगी। बशीर अली फिर दूसरी टीम से खेलेंगे।
अभिमन्यु और सिमरन ने दिलाई सोना को जीत
अभिमन्यु पाठक व सिमरन शेरगिल के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सोना पोलो ने आईपीजी बेदला को 9-4.5 से हराया। पाठक ने पांच व सिमरन ने तीन गोल किए। आईपीजी के लिए तरुण बिलवाल व भवानी कालवी ने दो-दो गोल किए। एक अन्य मैच में पीरामल ने पोलो कंपनी को 8-3.5 से हराया।
टल गया बड़ा हादसा
रामबाग पोलो ग्राउंड पर हुए मैच के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल मैच के दौरान आईपीजी टीम के एक खिलाड़ी के घोड़े ने गोल पोस्ट के पास खड़े एक दर्शक को टक्कर मार दी। तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई। हालांकि दर्शक को गंभीर चोट नहीं आई।